सरायपाली : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

सरायपाली से भंवरपुर जाने वाली रोड़ पर कृष्णा पैलेस के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बंसुलाडीपा (आदर्शनगर) निवासी जीवन लाल साव पिता स्व0 पंडित साव उम्र 42 साल अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटिना (बिना नंबर) से सरायपाली से भवंरपुर की ओर जा रहा था.

इसी दौरान सरायपाली के सरकारी अस्पताल के पास कृष्णा पैलेस के सामने सामने की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे जीवन की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया की घटना 31 दिसम्बर 2025 की है.

मर्ग जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें