news-details

बसना : कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दोस्त घायल

बसना से बिलाईगढ रोड ग्राम गोडमर्रा के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जनवरी को ग्राम ताला निवासी नीतिन प्रधान अपने दोस्त समीर बारिक के साथ दोस्त की स्कूटी डेस्टनी क्रमांक CG23 L 6785 से घरेलू काम से पिरदा गया था.

पिरदा से लौटते समय रात करीब 09:30 बजे बसना से बिलाईगढ रोड ग्राम गोडमर्रा के पास उनकी स्कूटी को मारूती स्वीफ्ट क्रमांक CG06GZ9597 ने पीछे से ठोकर मार दी. 

हादसे में नीतिन प्रधान की मौत हो गई. समीर बारिक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मारूती स्वीफ्ट क्रमांक CG06GZ9597 के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें