news-details

बसना : एनएच 53 रोड़ पर हादसे में बाइक सवार की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के पास एनएच 53 रोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई. घटना 2 जनवरी की है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी राज भोई पिता सुकलाम्बर भोई उम्र 38 साल निवासी पाईकपारा अपनी बाइक क्रमांक CG06 GB 4725 से घरेलू कार्य से सांकरा गया था. सांकरा से वापस अपने ग्राम पाईकपारा थाना बलौदा आ रहा था. 

इसी दौरान दोपहर करीबन 02:20 बजे एनएच 53 मेन रोड साल्हेतराई के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पृथ्वी राज भोई बाइक सहित रोड पर गिर गया. उसे उपचार हेतु डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS 184 MV Act के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें