news-details

पिथौरा : ग्राम पंचायत बम्हनी ने मिठाई और टेंट किराया के लिए 15वें वित्त से किया 32,700 रूपये भुगतान

पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सेवाओं के लिए पंचायतों को मिलती है 15वें वित्त की राशि

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनी द्वारा 2 लाख 81 हजार 968 रुपए विभिन्न विकास कार्यों के लिए भुगतान किया गया है. यह भुगतान 27 जून 2025 से 5 सितंबर 2025 तक की अवधि में किया गया है.

इस पंचायत द्वारा 15वें वित्त की राशि से राष्ट्रीय पर्व में मिठाई खरीदी एवं टेंट किराया के लिए 32,700 रूपये भुगतान किया गया.

गौरतलब है कि 15वें वित्त की राशि पंचायतों को पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य बुनियादी सेवाओं के लिए प्रदान की जाती है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

27 जून 2025 को भुगतान
मोटर पंप रिपेयरिंग के लिए 38700 रुपए यादव इलेक्ट्रिकल्स को भुगतान किया गया.

कूलर, आलमारी आदि खरीदी के लिए 35800 रुपए सत्या इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर को भुगतान किया गया.

3 सितंबर 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु स्टार्टर, पंप, पाइप आदि खरीदी के लिए 49608 रुपए नावेल्टी ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

पानी टैंक, पाइप, केबल वायर, बोरिंग रॉड आदि खरीदी के लिए 49360 रुपए नावेल्टी ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

डीएससी निर्माण, PRIAsoft एंट्री, स्टेशनरी सामग्री प्रिंट, फोटोकॉपी आदि के लिए 15900 रुपए भूपेंद्र साहू को भुगतान किया गया.

5 सितंबर 2025 को भुगतान
राष्ट्रीय पर्व में मिठाई खरीदी एवं टेंट किराया के लिए 32,700 रूपये चौधरी किराना स्टोर्स को भुगतान किया गया.

मुरूम ढुलाई एवं साफ सफाई के लिए 30900 रुपए प्रधान सप्लायर को भुगतान किया गया.

मार्ग में मुरम ढूलाई के लिए 29000 रुपए प्रधान सप्लायर को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें