news-details

CG : ‘दीदी के गोठ’ के छठवें एपिसोड का हुआ प्रसारण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड गुरुवार को प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में वित्तीय समावेशन पर स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को बताया। नये साल के पहले एपिसोड में दुर्ग, बालोद एवं गरियाबंद जिलों की दीदियों अपने जीवन के अनुभव साझा किया। 

वित्तीय समावेशन से महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनी बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की जय संतोषी स्व-सहायता समूह की खिलेश्वरी देवांगन ने बताया कि कैसे बिहान से जुड़कर वे सफलता और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं हैं। इस एपिसोड में महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जुड़कर नियमित बचत, ऋण, बीमा तथा डिजिटल लेन-देन जैसी वित्तीय सेवाओं से सकारात्मक और स्थायी बदलाव एवं ग्रामीण महिलाओं से राज्य की सशक्त होती अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। यह छठवां एपिसोड पूर्व की भांति हिंदी, छत्तीसगढ़ी, गोंडी एवं सदरी में प्रसारित किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें