CG : श्रमिक परिवारों को ढाई करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरि... - CG Sandesh

CG : श्रमिक परिवारों को ढाई करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित

श्रमिक कल्याण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका - डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति, साइकिल सहायता और खेलकूद प्रोत्साहन योजना के तहत कल रायपुर में छह हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को ढाई करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित की।

इस मौके पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि अब तक इन योजनाओं का लाभ लाखों मजदूरों को मिल चुका है। उन्होंने किफायती दर में भोजन उपलब्ध कराने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि श्रम कल्याण मंडल ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजना बनाकर मजदूरों के लिए क्रांतिकारी कार्य किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें