मुख्यमंत्री साय बालोद के दुधली में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबू... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय बालोद के दुधली में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दुधली में आयोजित की जा रही भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी भी ली। साथ ही रोवर-रेंजर और स्काउट्स तथा गाइड्स को शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्काउट्स और गाइड् के कर्तव्य, सेवा और अनुशासन के मंत्र को अपने जीवन में उतारें। इस आयोजन में देश-विदेश से कुल पन्द्रह हजार रोवर-रेंजर और स्काउट्स और गाइड् भाग ले रहे हैं। नौ जनवरी से शुरू हुई इस जम्बूरी का समापन कल तेरह जनवरी को होगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें