सरायपाली : प्रशासन की लापरवाही, सरकारी साइन बोर्ड में हुई गल... - CG Sandesh

सरायपाली : प्रशासन की लापरवाही, सरकारी साइन बोर्ड में हुई गलती

बोर्ड छपवाने, लगाने व भुगतान से पहले किसी ने भी नहीं की भाषा की जाँच

महासमुंद जिले के नगर पालिका सरायपाली में प्रवेश करते ही स्वागत बोर्ड पर प्रशासन की लापरवाही देखी जा सकती है। यहाँ लगे स्वागत बोर्ड पर अंग्रेज़ी भाषा की स्पष्ट गलती सामने आई है। बोर्ड पर “THANK YOU VISIT AGEIN” लिखा गया है, जबकि सही शब्द “AGAIN” होना चाहिए।

नगर में आने-जाने वाले आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं बाहर से आने वाले लोगों की नजर इस बोर्ड पर पड़ती है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा लगाए गए सार्वजनिक साइन बोर्ड पर इस प्रकार की गलती प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है।

बच्चों और आम जनता पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। बच्चे अक्सर वही सीखते हैं जो सार्वजनिक जगहों पर देखते हैं। ऐसे सरकारी बोर्ड पर लिखे गलत स्पेलिंग को बच्चे सही समझ सकते हैं।

इससे देखा जा सकता है कि प्रशासन गुणवत्ता को लेकर कितनी गंभीर है। इससे साफ होता है कि बोर्ड छपवाने से पहले, लगाने से पहले व भुगतान करने से पहले किसी ने भी भाषा की जाँच नहीं की। सरकारी धन से बनाए गए इस बोर्ड में गलती सरकारी धन की बर्बादी है। अब इसे सुधरवाने में करदाताओं के पैसे पुनः खर्च होंगे।

प्रशासन द्वारा ऐसी छोटी- छोटी गलतियों को नज़रअंदाज किए जाने से नागरिकों को अन्य कार्यों को लेकर भी संदेह होने लगेगा, जिससे प्रशासन की छवि खराब होगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें