मुख्यमंत्री साय ने 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय ने 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जिले में एक सौ बाईस करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत दो हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन भी प्रदान किए।  

मुख्यमंत्री साय ने बगीचा विकासखंड में लगभग दो करोड़ तिरालीस लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित तीस बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 

उन्होंने इसे वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सहित लगभग दो लाख की आबादी के लिए जीवनरेखा बताया। स्वास्थ्य केन्द्र के सुचारु संचालन के लिए सौ मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की स्वीकृति दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री साय ने इसी परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ भी किया। इस स्वास्थ्य शिविर में न्यूरो, नेफ्रोलॉजी, हड्डी रोग, स्त्रीरोग, ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हजारों लोगों की जांच, लैब टेस्ट और निःशुल्क दवा वितरण किया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें