बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की अधिकारिक घोषणा आज
आज भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की अधिकारिक घोषणा होगी। इस घोषणा के साथ ही नितिन नबीन नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगे।
नितिन नबीन नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगे। वर्तमान में वो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वहीं आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। '
सोमवार को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट प्राप्त हुए थे, जांच में सभी वैध पाए गए। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नही किया। ऐसे नें अब नितिन नबीन के नाम का ऐलान होना ही बाकी है।