CGMSC घोटाला मामले में ACB की टीम ने 3 लोगों को किया गिरफ्ता... - CG Sandesh

CGMSC घोटाला मामले में ACB की टीम ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड-सीजीएमएससी घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें समवन्यक की भूमिका निभाने वाले प्रिंस जैन, पंचकुला के अभिषेक कौशल और शारदा इंडस्ट्रीज के प्रोप्राईटर राकेश जैन शामिल हैं।

बताया गया है कि प्रिंस जैन आरोपी शशांक चोपड़ा के रिश्तेदार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज रायपुर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सत्ताईस जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें