news-details

सांकरा : दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की गई जान

सांकरा थाना क्षेत्र के आमानाला भतकुंदा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 22 जनवरी को केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष कुमार ध्रुव पिता अश्वनी ध्रुव उम्र 22 साल निवासी कोकोभांठा (पिथौरा) और दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता शत्रुघन ध्रुव उम्र 20 साल निवासी बल्दीडीह (सांकरा) 27 नवम्बर 2025 की शाम मनीष कुमार ध्रुव के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 5708 से ग्राम बल्दीडीह से बरपानी जा रहे थे. मोटर सायकल को दुर्गेश कुमार ध्रुव चला रहा था. 

इसी दौरान सांकरा से झगरेनडीह मार्ग में आमानाला भतकुंदा के पास सामने की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 04 QA 5290 के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए लाकर मनीष के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया. हादसे में मनीष कुमार ध्रुव और दुर्गेश कुमार ध्रुव की मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 22 जनवरी को कार क्रमांक CG 04 QA 5290 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS,184 MV Act के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें