news-details

सांकरा : मवेशियों को खुले में छोड़ने की बात पर किसान के साथ मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेलोरम में मवेशियों को खुले में छोड़ने की बात पर विवाद होने पर किसान के साथ दो लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

देवेश प्रधान पिता राजीम प्रधान उम्र 30 साल निवासी बड़ेलोरम ने पुलिस को बताया कि वह एक किसान है. उनके गांव के कुछ लोगों के द्वारा गाय बैल को आवरा छोड़ दिया जाता है, जो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं. इस संबंध में गांव के कोटवार द्वारा 18 जनवरी 2026 को मुनादी किया गया था.

19 जनवरी की शाम देवेश के खेत में कुछ गाय घुस गाय था, जिसे देवेश हांक कर गली में लाया और वहां पर उपस्थित लोगों को गाय को खुला छोड़ने के लिए मना किया. जिस पर सरविंद प्रधान ने मुझे बोल रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर काटकर फेंक देंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और देवेश के दोनों हाथ को मरोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया. सरविंद के चचेरे भाई अमित प्रधान ने भी अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया तथा लात से मारपीट किया. मारपीट से देवेश के बांये पैर व दोनों हाथ में चोटे आयी है.

परिवार से सलाह मशविरा के बाद देवेश ने थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर पुलिस ने आरोपी सरविंद प्रधान और अमित प्रधान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें