छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को
सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके समर्पण को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान करने की घोषणा की थी।और तकनीकी सहयोग को जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिरता का आधार बताया।
अन्य सम्बंधित खबरें