CG : 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती - CG Sandesh

CG : 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 29 जनवरी से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पैंतालीस से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। 

इस मेले के माध्यम से 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। रोजगार विभाग के अनुसार प्रदेश में यह पहली बार है जब अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर प्रवेश पत्र दिया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें