Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 55 लाख करोड़ रुपए का बजट, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा ?
Budget 2026 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2026 को संसद में संघ बजट 2026-27 पेश किया। यह भारत का 54, 47, 315 करोड़ रुपए का बजट है। यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो भारत के इतिहास में पहली बार हुआ। यह बजट रविवार को पेश होने वाला भी पहला बजट है। बजट का मुख्य फोकस भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर रहा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, टैक्स राहत, मैन्युफैक्चर
Budget 2026: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए एजुकेशन पर भी जोर दिया
FEBRUARY 01, 2026 / 12:57 PM IST
Budget 2026 Live: बजट 2026-27 की बड़ी और अहम बातेंवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार 9वां बजट पेश किया। बजट पहली बार रविवार को पेश हुआ। आइए आपको इस बजट की बड़ी और मुख्य बातें आसान प्वाइंटर्स में समझा देते हैं:
- कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए किया गया (पिछले साल से करीब 9% ज्यादा)
- फिस्कल डेफिसिट टारगेट GDP का 4.3% रखा गया (पिछले साल 4.4% था, और कम करने का लक्ष्य)
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया
- नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की तैयारी
- विदेशी टूर पैकेज पर TCS 5-20% से घटाकर 2% कर दिया (कोई न्यूनतम राशि की शर्त नहीं)
- पर्सनल यूज के लिए इंपोर्टेड सामान पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% की गई
- विमान के पार्ट्स, माइक्रोवेव ओवन पार्ट्स और कुछ रॉ मटेरियल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट या खत्म
- Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च किया गया
- Dedicated Rare Earth Corridors बनाने की घोषणा
- बायो-फार्मा सेक्टर (Bio-Pharma Shakti) के लिए अगले 5 साल में 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान
- MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपए का फंड
- डिफेंस सेक्टर में बड़ा बूस्ट और इंडिजिनाइजेशन पर फोकस
- 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (जैसे मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद आदि)
- उच्च शिक्षा में 3 नए NIPER और 3 आयुर्वेदिक AIIMS बनेंगे
- किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल शुरू
- AVGC (एनिमेशन, VFX, गेमिंग) सेक्टर को बूस्ट, मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट
- डेटा सेंटर्स के लिए विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे
- फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया
- MAT रेट 15% से घटाकर 14%
FEBRUARY 01, 2026 / 12:36 PM IST
Budget 2026 Live: बजट के बाद क्या सस्ता क्या महंगा?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया:
कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में सस्ती होंगीतेंदु पत्तों पर TCS घटकर 2%
गंभीर बीमारी की 7 दवाइयां सस्ती हुईं
पर्सनल यूज के विदेशी सामान पर टैक्स में छूट
जूते और बैटरी सस्ती होंगी
बैटरी बनाने के सामान पर सीमा शुल्क में छूट
सस्ता क्या हुआ?
खेलकूद का सामान: अब खेल कूद के सामान सस्ते होंगे, जिससे उनकी मांग में बढ़ोतरी होगी।
दवाएं: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी, और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी।
बीड़ी: सिगरेट की तुलना में बीड़ी सस्ती हो गई है।
लेदर प्रोडक्ट्स: चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में कमी आई है।
मोबाइल फोन और EV बैटरियां: बजट के बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियां सस्ती होंगी।
सोलर प्रोडक्ट्स: अब सोलर पैनल और संबंधित सामान सस्ते होंगे।
महंगा क्या हुआ?
शराब: बजट में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
स्क्रैप और खनिज: इन सामग्रियों की कीमतें भी महंगी हो गई हैं।
फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग: अब फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग महंगा होगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:33 PM IST
Budget 2026 Live: बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी में छूट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा, "मैं यह प्रस्ताव करती हूं कि बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल के लिए जिन मशीनों और पूंजीगत सामान पर पहले से कस्टम ड्यूटी में छूट मिलती है, वही छूट अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल बनाने वाले सामान पर भी दी जाएगी। इसके अलावा, सोलर ग्लास बनाने में काम आने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर भी मूल सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) से छूट देने का प्रस्ताव है।" इससे बैटरी सस्ती होगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:23 PM IST
Nirmala Sitharaman Budget Speech Live: ITR फाइलिंग की समय सीमा
बजट में मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ITR-1 और ITR-2: इन फॉर्म को भरने वाले व्यक्तियों के लिए डेडलाइन 31 जुलाई ही रहेगी। इससे टैक्सपेयर्स को अपना रिटर्न समय पर जमा करने के लिए स्पष्टता बनी रहेगी और अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने में मदद मिलेगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:19 PM IST
Nirmala Sitharaman Budget Speech Live: फॉरेन असेट डिस्क्लोजर के लिए स्पेशल विंडो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में टैक्सपेयर्स के लिए कुछ महत्वपूर्ण राहतों और नियमों की घोषणा की है।
विदेशी संपत्ति के लिए 6 महीने की प्रकटीकरण योजना (Foreign Asset Disclosure)
सरकार ने उन लोगों के लिए एक विशेष 6 महीने की विंडो खोली है, जिनकी विदेश में संपत्ति है लेकिन उन्होंने अभी तक उसे घोषित नहीं किया है।
इसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स को बिना किसी भारी जुर्माने या कानूनी कार्रवाई के डर के अपनी विदेशी संपत्ति और आय को स्वेच्छा से बताने का एक आखिरी मौका देना है।
यह योजना 6 महीने तक खुली रहेगी, जिसके बाद अघोषित विदेशी संपत्ति पाए जाने पर सख्त काला धन कानून (Black Money Act) के तहत कार्रवाई हो सकती है।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:15 PM IST
Nirmala Sitharaman Budget Speech Live: FM सीतारमण ने 5 मेडिकल टूरिज्म हब का प्रस्ताव रखावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश में 5 रीजनल मेडिकल हब बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यों को सहयोग देने की एक नई योजना शुरू की जाएगी। ये हब आधुनिक अस्पताल, मेडिकल शिक्षा और रिसर्च सुविधाओं के साथ इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सेंटर होंगे। इसके अलावा, उन्होंने बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम के लिए अगले पांच सालों में 10,000 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इस योजना का मकसद देश में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के तहत:
बायोफार्मा से जुड़ा एक राष्ट्रीय नेटवर्क बनाया जाएगा।
3 नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) खोले जाएंगे।
7 मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा।
देशभर में 1,000 मान्यता प्राप्त क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि दवाओं की मंजूरी प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही, पारंपरिक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 3 नए ऑल इंडिया आयुर्वेद संस्थान बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:11 PM IST
Nirmala Sitharaman Budget Speech Live: यह बजट "कमाई बढ़ाने और घाटा कम" करने वाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026-27 के जो मुख्य आंकड़े पेश किए हैं, वे देश की आर्थिक सेहत को सुधारने और विकास को रफ्तार देने वाले हैं।
राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) कम हुआ सरकार ने अपने घाटे को कम करने का लक्ष्य रखा है। साल 2026-27 के लिए इसे जीडीपी का 4.3% तय किया गया है, जो पिछले साल के 4.4% से कम है। इसका मतलब है कि सरकार अब अपनी कमाई और खर्च के बीच के अंतर को कम कर रही है।
कर्ज के बोझ में गिरावट देश पर कर्ज का बोझ कम करने की दिशा में अच्छी खबर है। कर्ज और GDP का अनुपात (Debt-to-GDP Ratio) इस साल घटकर 55.6% रहने का अनुमान है, जो पिछले साल 56.1% था। यह निवेशकों और वैश्विक बाजार में भारत की साख को मजबूत बनाता है।
सरकार की भारी कमाई सरकार को उम्मीद है कि इस साल उसकी कुल कमाई (बिना कर्ज वाली) 36.5 लाख करोड़ रुपए होगी। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा टैक्स का है, जिससे सरकार को करीब 28.7 लाख करोड़ रुपए मिलने का अनुमान लगाया गया है।
खर्च का बड़ा प्लान विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार इस साल कुल 53.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह पैसा सड़क, रेलवे, रक्षा और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर लगाया जाएगा, जिससे नई नौकरियां पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
संतुलित बजट की कोशिश कुल मिलाकर, यह बजट "कमाई बढ़ाने और घाटा घटाने" के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश है। सरकार एक तरफ विकास के लिए पैसा खर्च कर रही है, तो दूसरी तरफ वित्तीय अनुशासन का भी पूरा ध्यान रख रही है।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:09 PM IST
बजट में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपए
यूनियन बजट 2026-27 पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए राज्यों को मिलने वाले हिस्से को 41% पर बनाए रखने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मैंने राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।”
FEBRUARY 01, 2026 / 12:07 PM IST
Nirmala Sitharaman Budget Speech Live: भारत के किसानों के लिए सीतारमण की घोषणाएंयूनियन बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि खेती के उत्पादन में विविधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार तटीय इलाकों में नारियल, काजू और कोको जैसी ज्यादा मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देगी। इसके अलावा अखरोट और पाइन नट्स जैसे मेवों की खेती को भी समर्थन दिया जाएगा। सरकार के प्रमुख लक्ष्य इस प्रकार हैं:
प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर और उद्यमिता को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना, खासकर छोटे और सीमांत किसानों पर विशेष ध्यान देना।
युवाओं को रोजगार के अवसर, प्रशिक्षण और अच्छी गुणवत्ता के सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर सशक्त बनाना।
कमजोर वर्गों को मानसिक स्वास्थ्य और ट्रॉमा के इलाज की सुविधा देना।
गरीबों, पुराने राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष फोकस कर विकास और रोजगार को तेज करना।
मत्स्य पालन पर जोर
मत्स्य पालन क्षेत्र में सरकार 500 जलाशयों और अन्य तालाबों के विकास को जोड़ने की पहल करेगी। इससे तटीय क्षेत्रों में मत्स्य मूल्य श्रृंखला मजबूत होगी। साथ ही स्टार्टअप्स, महिला-नेतृत्व वाले समूहों और मछुआरा उत्पादक संगठनों (FPOs) के साथ बाजार से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:02 PM IST
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) का लक्ष्य घटाकर 4.3% किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में फिस्कल डेफिसिट को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4.3% तय किया है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटे को 4.5% से नीचे लाने का जो वादा किया गया था, उसे सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4% रहने का अनुमान है। वित्त मंत्री ने बताया कि नई 'फिस्कल प्रूडेंस' नीति के तहत अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इसे घटाकर 4.3% कर दिया गया है।
FEBRUARY 01, 2026 / 12:01 PM IST
Budget 2026 Live: पहाड़ी राज्यों में चलेंगी माउंटेन ट्रेन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्रैकिंग एंड हाइकिंग पर ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ज्म्मू कश्मीर में माउंटेन ट्रेन चलेंगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:59 AM IST
Budget 2026 Live: दिव्यांग सहारा योजना का ऐलान
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिव्यांग जन कौशल योजना का ऐलान किया। साथ ही दिव्यांग सहारा योजना का भी ऐलान किया गया है। इसके तहत एसिस्टिव डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:57 AM IST
Budget 2026 Live: नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए बड़े ऐलान
पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए 5 राज्यों में 5000 ई बस चलाई जाएंगी। अरुणाचल, मिजोरम, त्रिपुरा में बुद्ध सर्किट का विकास होगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:55 AM IST
Budget 2026 Live: बजट में कुछ बड़े ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया:
ABGC सेक्टर में 20 लाख प्रोफेनल्स काम करेंगे।
इंडियन इंस्टीयूट ऑफ क्रिएटिव सेंटर मुंबई में बनेगा।
न्यू नेशनल इंस्टीट्यू ऑफ डिजाइन पूर्वी भारत में बनेगा।
हर जिले में लड़कियों के लिए गर्ल हॉस्टल बनेंगे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनेंगे।
नेशनल डेस्टेनेशन डिजिटल ग्रिड बनेंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:51 AM IST
Budget 2026 Speech Live: सबका साथ सबका विकास
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि किसानों की इनकम बढ़ाई जाएगी। फोकस छोटे किसानों पर होगा। साथ ही दिव्यांग लोगों की इनकम बढ़ाने के उपाय भी होंगे। पूर्वोदय राज्यों पर विकास के लिए फोकस होगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:49 AM IST
Budget 2026 Speech Live: आयुर्वेद के लिए तीन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में आयुर्वेद की पहुंच बढ़ी है। आयुर्वेद के लिए तीन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनेंगे। इसके अलावा जामनगर में एक रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने लोन लिंक्ड कैपिटल सपोर्ट स्कीम का भी ऐलान किया।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:45 AM IST
Budget 2026 Live: 5 रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में हेल्थ प्रमोशन के लिए मौजूदा इंस्टीट्यूट्स अपग्रेड होंगे। साथ ही 1.5 केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा 5 रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे। ये हब कई तरह के जॉब के मौके खोलेंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:41 AM IST
Budget 2026 Live: मंदिरों के लिए 5000 करोड़ रुपए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि हमारा 2-3 शहरों और मंदिरों वाले शहरों पर फोकस रहेगा। इसके लिए 5000 करोड़ का एलोकेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भी बनेंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:40 AM IST
Budget 2026 Live: सरकार का पूंजीगत खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपएवित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा-
FY27 में सरकार का पूंजीगत खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपए रहेगा।
न्यू डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान
कलिंगानगर में इंडस्ट्रियल सेंटर बनेगा
कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम शुरू होगी
सी प्लेन को देश में बनाने के लिए स्कीम आएगी
FEBRUARY 01, 2026 / 11:37 AM IST
Budget 2026 Speech Live: सर्विस सेक्टर पर सरकार का फोकस
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाई पावर्ड कमेटी बनेगी, जो विकसित भारत के लिए सुझाव देगी, जिससे ग्लोबल सर्विस में इंडिया की स्थिति मजबूत होगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:36 AM IST
Budget 2026 Live: बैंकिंग सिस्टम के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान कहा कि इंडियन बैंकिंग सिस्टम की बैलेंसशीट मजबूत है। हाई लेवल कमेटी ऑन बैंकिंग फॉर विकिसित भारत के लिए बनेगा।
उन्होंने कहा कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और REC की रीस्ट्रक्चरिंग होगी। कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट- टोटल रिटर्न स्वैप की शुरुआत होगी। म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ रुपये की स्कीम आएगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:34 AM IST
Budget 2026 Live: AI मिशन फंड को लेकर बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण को दौरान बताया कि AI का इस्तेमाल बहुत बड़े लेवल पर होगा। AI मिशन, क्वांटम मिशन, इनोवेशन फंड के जरिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:30 AM IST
Budget Speech 2026 Live: कॉर्पोरेट मित्र तैयार होंगे
बजट में कई बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मॉडलर कोर्सेज शुरू होंगे, जिससे कॉर्पोरेट मित्र तैयार होंगे, जो MSME को कंप्लायंस को पूरा करने में मदद करेंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:28 AM IST
Budget Speech 2026 Live: क्रेडिट इनवॉइसिंग की सुविधा
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रेडिट गारंटी सपोर्ट मैकेनिज्म पर क्रेडिट इनवॉइसिंग की सुविधा शुरू होगी।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:25 AM IST
Budget Speech 2026 Live: 10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड बनाया जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट में MSME के लिए 10000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक सेल्फ रिलायंस फंड बनेगा, 2000 करोड़ रुपए से यह फंड बनेगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:23 AM IST
Budget Speech 2026 Live: 200 इंडियन कलस्टर्स को बढ़ाने के लिए स्कीम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि 200 इंडियन कलस्टर्स की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए हम एक स्कीम पेश कर रहे हैं।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:22 AM IST
Budget Speech 2026 Live: देश में मेगा टेक्सटाइल्स पार्क बनाने का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि टेक्सटाइल्स और अपैरल को बढ़ावा देने के लिए सरकार मेगा टेक्सटाइल्स पार्क बनाए जाएंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:21 AM IST
Budget Speech 2026 Live: कंटेनेर मैन्युफैक्चरिंग 10000 करोड़ रुपए
लोकसभा में बजट पेश करते हुए अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कंटेनेर मैन्युफैक्चरिंग के लिए स्कीम लाई गई है, जिसके लिए 10000 करोड़ रुपए का आवंटन किया जा रहा है।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:19 AM IST
Budget 2026 Live: रेयर अर्थ मैगनेट के लिए डेडिकेटेड कॉरिडोर
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि रेयर अर्थ मैगनेट के लिए 2025 में स्कीम शुरू हुई थी। अब आंध्र, तमिलनाडु जैसे राज्यों में डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:18 AM IST
Budget 2026 Live: बायोफॉर्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के लिए 10,000 करोड़ रुपए
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम इंडिया को बायोफॉर्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए सरकार 10,000 करोड़ का आवंटन कर रही है। इससे 1000 एक्रिडिटेड क्लिनिकल सेंटर बनेंगे।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:16 AM IST
Budget 2026 Live: ISM 2.0 की शुरुआत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, "हम ISM 2.0 की शुरुआत कर रहे हैं। इससे सेमीकंडक्टर को बढ़ावा मिलेगा।"
FEBRUARY 01, 2026 / 11:14 AM IST
Budget 2026 Live: रिफॉर्म्स एक्सप्रेस आगे बढ़ रही है
निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिफॉर्म्स एक्सप्रेस आगे बढ़ रही है। इससे हम अपना कर्त्वय पूरा करने के रास्ते पर हैं। इकोनॉमिक ग्रोथ के पहले कर्त्तव्य के लिए हम इंफ्रास्ट्रक्चर, सिटी इकोनॉमिक रीजन और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर फोकस करना चाहते हैं।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:13 AM IST
Budget 2026 Live: अब तक हमारी सरकार ने 350 रिफॉर्म्स किए
लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम सेविंग्स को बढ़ाना चाहते हैं और रिस्क को मैनेज करना चाहते हैं। रिफॉर्म एक्सप्रेस-हमारी सरकार ने रोजगार बढ़ाने और ग्रोथ के लिए रिफॉर्म्स पर फोकस किया है। अबतक 350 रिफॉर्म्स किए जा चुके हैं।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:11 AM IST
Budget 2026 Live: यह कर्त्वय भवन में बना पहला बजट है
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह कर्त्वय भवन में बना पहला बजट है। हमारा दूसरा कर्त्वय लोगों की आकांक्षा को पूरा करना है। तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास करना है।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:09 AM IST
Budget 2026 Live: हमारा यह बजट युवाशक्ति बजट है- वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि मैं लोगों का आभार जताना चाहती हूं कि उन्होंने अपना भरोसा हम पर बनाए रखा। हम चाहते हैं कि ग्रोथ का फायदा हर किसान, शिड्यूल्ड कास्ट सहित सभी लोगों को मिलना चाहिए। इसलिए हमारा यह बजट युवाशक्ति बजट है।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:06 AM IST
Budget 2026 Live: हमने गरीबी दूर करने पर किया फोकस
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने हाउसहोल्ड पर्चेजिंग पावर बढ़ाने और गरीबी दूर करने पर फोकस किया, जिससे हमारी ग्रोथ 7 फीसदी के ऊपर रही। भारत विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम उठाना जारी रखेगा।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:05 AM IST
Budget 2026 Live: PM मोदी का फोकस रिफॉर्म्स, फिस्कल प्रूडेंश और इनवेस्टमेंट पर रहा
लोकसभा में अपने बजट में भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12 साल पहले हमारी सरकार बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का का फोकस रिफॉर्म्स, फिस्कल प्रूडेंश और इनवेस्टमेंट पर रहा है।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:03 AM IST
Budget 2026 Live: संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपने बजट भाषण की शुरुआत संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं देकर की।
FEBRUARY 01, 2026 / 11:02 AM IST
Budget 2026 Live: संसद में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू
वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने संसद में पेश किया यूनियन बजट 2026-27। लोकसभा में वित्त मंत्री बजट भाषण शुरू हो चुका है।
FEBRUARY 01, 2026 / 10:53 AM IST
Budget 2026 Live: बजट में हेल्थकेयर सेक्टर को क्या मिलेगा?
बजट 2026 में हेल्थकेयर सेक्टर पर विशेषज्ञों की पैनी नजर है। MC Pro के न्यूज एडिटर आर. श्री राम के अनुसार, भारत में अस्पताल के बेड की संख्या बढ़ाना इस समय सबसे बड़ी जरूरत है।
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को 'हॉस्पिटल बेड डेंसिटी' (प्रति 1,000 व्यक्ति बिस्तरों की संख्या) से मापा जाता है, जो वैश्विक मानकों के मुकाबले काफी कम है।
अगले 5 सालों में लिस्टेड और बड़े प्राइवेट अस्पतालों के 30,000 से 35,000 नए बेड जोड़ने का अनुमान है।
एक बड़ी समस्या यह है कि अस्पतालों का विस्तार ज्यादातर बड़े शहरों तक सीमित है। छोटे शहरों और कस्बों में बिस्तरों की क्षमता जरूरत से बहुत कम है।
बजट में मांग है कि सरकार को ऐसी नीति लानी चाहिए जो निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को छोटे शहरों में अस्पताल खोलने के लिए प्रोत्साहित करे।
कोरोना महामारी के बाद से भारत सरकार ने स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाया है। साथ ही, निजी अस्पतालों ने भी अपने 'कैपिटल स्पेंडिंग' (पूंजीगत खर्च) में तेजी दिखाई है।
FEBRUARY 01, 2026 / 10:45 AM IST
Budget 2026 Live: कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026-27 को मंजूरी दी
कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी।
आधिकारिक कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान वित्त मंत्री भारत सरकार की वर्ष 2026-27 की अनुमानित आय और खर्च का विवरण सदन में रखेंगी।
इसके अलावा, वह वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम, 2003 की धारा 3(1) के तहत जरूरी दो अहम दस्तावेज भी संसद में पेश करेंगी। इनमें मध्यम अवधि की वित्तीय नीति एवं वित्तीय रणनीति से जुड़ा बयान और व्यापक आर्थिक ढांचा बयान शामिल है, जिनमें सरकार की वित्तीय योजना और अर्थव्यवस्था की दिशा को बताया गया है।