बसना : डालियों से ढ़के PWD के साइन बोर्ड, राहगीरों को हो रही ... - CG Sandesh

बसना : डालियों से ढ़के PWD के साइन बोर्ड, राहगीरों को हो रही परेशानी

बसना विकासखंड के भंवरपुर रोड़ पर संजय बिहारी ढाबा के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पेड़ की डालियों से ढक गए हैं। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ की डालियां साइन बोर्ड को इस तरह ढ़की हुई है कि रास्ते से गुजरने वालों को बोर्ड ठीक से दिखाई तक नहीं दे रही है। जिससे उन्हें दिशा और दूरी की सही जानकारी प्राप्त करने में असुविधाएं हो रही है।

इस तरह बोर्ड की स्थिति दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकते हैं। बोर्ड स्पष्ट न होने पर वाहन चालक भ्रमित हो सकते हैं। अचानक दिशा भटकने पर यू–टर्न लेने अथवा अचानक ब्रेक लगाने पर हादसे होने की संभावना बन जाती है।

विभाग को इस पर संज्ञान लेते हुए पेड़ की डालियों को कटवाना चाहिए ताकि राहगीरों को बोर्ड स्पष्ट रूप से दिखाई दे और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें