बसना : धान खरीदी केंद्र प्रभारी की लापरवाही से सरकार को लाखो... - CG Sandesh

बसना : धान खरीदी केंद्र प्रभारी की लापरवाही से सरकार को लाखों का नुकसान, FIR दर्ज

बसना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला सामने आया है. मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शाखा गढफुलझर के मैनेजर ने बसना थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को तहसीलदार बसना के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं मंडी सचिव द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कुरचुंडी का आकस्मिक निरीक्षण एंव धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी(रा.) बसना द्वारा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं (जिला महासमुन्द) को कार्यवाही हेतु संशोधित ज्ञापन जांच प्रेषित किया गया है.

जांच में सामने आया कि रिकार्ड के अनुसार स्टॉक (Book stock) 52,958 बोरा (पैकेट) यानी 21,183.20 क्विंटल धान होना चाहिए था लेकिन मौके पर पाया गया स्टॉक (Physical stock) मोटा और सरना धान की कुल मात्रा 49,633 बोरा यानी 19,853.20 क्विंटल थी. इस प्रकार 3,325 बोरा धान कम पाया गया, जिससे सरकार को 41,23,000 रूपये की आर्थिक क्षति हुई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी क्षेमानिधी साव के विरूद्ध धारा 316(5)-BNS के तहत एफआईआर दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें