सरायपाली : सिंघनपुर मेला से लौटते वक्त हादसा, एक की मौत, बच्... - CG Sandesh

सरायपाली : सिंघनपुर मेला से लौटते वक्त हादसा, एक की मौत, बच्चा घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला स्थित राजेश ढाबा के सामने सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं उसका पोता घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सिंघनपुर मेला से खिलौना बेचकर रात को घर लौट रहे थे. इसी दौरान रोड़ किनारे बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर से उनकी टक्कर हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाराम राणा पिता उद्धव राणा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जलगढ़ (बलौदा) 30 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने नाती लक्ष्मीकांत राणा के साथ TVS एक्सल क्रमांक CG04 MK 3776 से सिंघनपुर मेला मिट्टी का खिलौना सामान बेचने गया था. वे रात करीब 01:10 बजे वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम चट्टीगिरोला राजेश ढाबा के सामने NH 53 के पास रोड किनारे बिना सांकेतक खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG 07 CA 3644 से उनकी टक्कर हो गई. हादसे में टीकाराम राणा की मौत हो गई. वहीं उसका 10 वर्षीय नाती लक्ष्मीकांत राणा घायल हो गया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी ट्रेलर क्रमांक CG07CA3644 के चालक के विरूद्ध धारा 285, 106(1) BNS 122/177 MV ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें