सरायपाली : धान चोरी की बात को लेकर मंडी में मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ के धान मंडी से मारपीट की खबर सामने आई है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, रामरतन पटेल पिता विद्याधर पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नवागढ़ 29 जनवरी 2026 को शाम करीबन 7 बजे गांव के धान मंडी में घसिया पटेल, देवेन्द्र पटेल, शरद पटेल, टेकलाल पटेल और गुलाब पटेल के साथ धान चोरी होने के संबंध में आपसी चर्चा कर रहा था.
उसी समय गांव के टीकाराम निषाद, घसिया निषाद और संजय बरिहा आकर पुरानी धान चोरी की बात को लेकर हम तीनों को चिढ़ा रहे हो कहकर तीनों मिलकर अश्लील गाली गुप्तार कर आज तुम लोगों को जान से खत्म कर देगें कहकर हाथ मुक्का से रामरतन और देवेन्द्र पटेल के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट से दोनों को चोटे आई है. गांव में सलाह मशवरा के बाद 31 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई.
पुलिस ने आरोपी टीकाराम निषाद, घसिया निषाद और संजय बरिहा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.