news-details

महासमुंद : पुलिस की मुखबिरी करता है कहकर युवक के साथ मारपीट

महासमुंद के वार्ड नंबर 06 नयापारा शिव मंदिर के पास डांस प्रतियोगिता देखने गये युवक के साथ मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है.

नयापारा वार्ड नंबर 06 महासमुंद निवासी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आर्यन तिवारी (22) 27 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे शिव मंदिर के पास डांस प्रतियोगिता देखने गया था. इसी दौरान किशन यादव, बैसाखू यादव, पप्पू यादव व मयंक मानिकपुरी आर्यन ‍तिवारी को देखकर पुरानी रंजीश एवं पुलिस की मुखबीरी करते हो कहकर वाद-विवाद करने लगे. 

आर्यन ने पुलिस की मुखबीरी नहीं करता हूँ कहा. इतने में चारों एकराय होकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे. पप्पु यादव पास में पडे बोल्डर से सिर पर मारा.

पुलिस ने मामले में आरोपी किशन यादव, बैसाखू , पप्पू यादव और मयंक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें