CG : धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग; 2.5 लाख किसान नहीं... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग; 2.5 लाख किसान नहीं बेच पाए हैं धान - दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा 15 दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की है। रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में बैज ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 27 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया था, लेकिन करीब ढाई लाख किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 165 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन धान खरीदी के लिए नियत तिथि तक 149 लाख 85 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी ही की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत की नीतियों की वजह से राज्य में किसान परेशान है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें