news-details

राजिम कुंभ कल्प मेले का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल श्री डेका हुए शामिल

त्रिवेणी संगम राजिम के पावन तट पर राजिम कुंभ कल्प मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जहां पवित्र नदियों का संगम होता है, वह स्थान पुण्य और ऐतिहासिक महत्व का माना जाता है। उन्होंने कहा कि राजिम में ‘कुंभ कल्प’ के नाम से आयोजित यह समारोह राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन मंदिरों की बहुलता राजिम को पुरातात्विक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता प्रदान करती हैं। इन मंदिरों में मूर्ति कला के गौरवशाली इतिहास के दर्शन होते हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में संस्कृति और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प पर्व हमारी सांस्कृतिक उत्सव परंपरा और लोक संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो समाज के मूल्यों को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें