सरायपाली : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी चौक के पास पीछे से आ रही ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया. हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

प्यारी लाल साहू पिता मनोहर लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कलेण्डा (सिंघोड़ा) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 31 जनवरी 2026 को उसका चचेरा भाई जगत राम साहू अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GD 1253 में सरायपाली जा रहा था. 

इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे बैतारी चौक के पास पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 04 PS 1324 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GD 1253 के चालक जगत राम साहू के दाहिने पैर में चोंट लगी एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

उन्हें डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. वहां से रिफर करने पर VY हास्पिटल रायपुर में उपचार चल रहा है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के विरूद्ध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें