कोमाखान : बिजली खम्भे में टकराने से 19 वर्षीय युवक की मौत - CG Sandesh

कोमाखान : बिजली खम्भे में टकराने से 19 वर्षीय युवक की मौत

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारतरा कला में बाइक के बिजली खम्भे में टकराने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को रात करीब 8 बजे हेमचंद बरिहा पिता धनेश बरिहा उम्र 19 साल निवासी द्वारतला कला अपने घर के बाइक क्रमांक CG 06 HC 5903 को स्वयं अकेला तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर गांव के गली उमाशंकर सिन्हा के घर के सामने स्थित बिजली खंभा में मोटर सायकल को टक्कर मार दिया. हादसे में उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद हेमचंद बरिहा के विरूध्द धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें