कोमाखान : 25 किलो गांजे के साथ 4 गिरफ्तार
कोमाखान पुलिस ने 25 किलो गांजे के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की TATA ZEST कार क्रमांक CG 10 AS 9099 में 4 व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने कोमाखान चौखडी के पास नाकाबंदी की. कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की TATA ZEST कार क्रमांक CG 10 AS 9099 में प्रशांत नन्दा पिता स्व. अन्ड्रीया नन्दा उम्र 42 वर्ष निवासी रंगाली थाना सन्तला जिला बलांगीर ओडिसा, धनंजय नाग पिता पारथव नाग उम्र 29 वर्ष निवासी गंडापतरापाली फफ्सीभदरा थाना सन्तला जिला बलांगीर ओडिसा, दीपक महानंद पिता खुशीराम महानंद उम्र 31 वर्ष निवासी गंडापतरापाली फफ्सीभदरा थाना सन्तला जिला बलांगीर ओडिसा और शंकर हरपाल पिता कुन्डल हरपाल उम्र 28 वर्ष निवासी गंडापतरापाली आये. पुलिस ने उन्हें रोका.
पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे गांजा को उडीसा से रायपुर छत्तीसगढ राज्य में बिक्री करने लेकर जा रहे हैं.
आरोपियों के कब्जे से 2 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरी 25 किलोग्राम नमी युक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,50,000 रूपये, एक सफेद रंग का TATA ZEST कार क्रमांक CG 10 AS 9099 कीमती 5,00,000 रूपये, नगदी रकम 201700 रूपये सहित अन्य समाना जुमला कीमती 19,84,100 रूपये को जप्त किया गया. मामले में धारा 20(b)(ii)C-LKS, 29-LKS के तहत अपराध कायम किया गया है.