CG : पीएचडी शोधार्थियों से करीब 9.44 लाख रुपये की कथित वित्त... - CG Sandesh

CG : पीएचडी शोधार्थियों से करीब 9.44 लाख रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी उजागर

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों से शुल्क के नाम पर करीब 9 लाख 44 हजार रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर नेवई पुलिस ने पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांच में सामने आया है कि कनिष्ठ सलाहकार द्वारा शोधार्थियों से नकद राशि लेकर उन्हें फर्जी शुल्क रसीदें दी गईं। कुछ मामलों में राशि को उनके निजी बैंक खाते में भी ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया। इस बीच, ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि में गबन और धोखाधड़ी के मामले में भिलाई पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर वाउचर और बैंक जमा राशि में एक लाख रूपये से अधिक की हेराफेरी कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें