रायपुर में पानी की आपूर्ति सुधारने नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी - CG Sandesh

रायपुर में पानी की आपूर्ति सुधारने नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी

रायपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की कम आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए नई पाईप लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शहर के जिन इलाकों में यह समस्या है, वहां संबंधित जोन कार्यालयों के माध्यम से परीक्षण कराया जायेगा। रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों का निरीक्षण और चिन्हांकन जल बोर्ड के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 70 वार्डों में 45 टंकियों से जल वितरण वाहिनी के माध्यम से जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाता है। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमता के कुल 14 ओव्हरहेड टैंकों का निर्माण किया गया है।

वहीं, शहर के बीस वार्डों के संपूर्ण क्षेत्र में और 25 वार्डां के कुछ क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाकर नवीन कनेक्शन देने का कार्य किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 70 वार्डो में से किसी भी वार्ड में गंदे पानी की शिकायत नहीं है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें