news-details

CG : कलेक्टर ने तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक-04 के नियम-08 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवाखाई त्यौहार 21 सितम्बर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवम्बर सोमवार को सम्पूर्ण कांकेर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस दिन कांकेर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय व उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें