बसना : पैदल चॉइस सेंटर जा रही महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर,... - CG Sandesh

बसना : पैदल चॉइस सेंटर जा रही महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, 1 की मौत 1 घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगत के पास स्थित बिहारी यूपी ढाबा के सामने एनएच 53 रोड पर बाइक ने पैदल चॉइस सेंटर जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गई.जबकि एक घायल हो गई.

ग्राम जगत निवासी गुलाल चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 3 फरवरी को उसकी माँ सोनबाई चौहान और चाची गौरी बाई अपने घर से पैदल पैसा निकालने ग्राम भूकेल स्थित चॉइस सेंटर जा रहे थे. 

इसी दौरान सुबह करीबन 10 बजे बिहारी यूपी ढाबा के पास एनएच-53 रोड़ पर पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 0460 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर ठोकर मार दी. उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सोनबाई चौहान को मृत घोषित कर दिया. वहीं गौरी बाई का ईलाज जारी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें