news-details

सरायपाली : धान संग्रहण केन्द्र के क्लर्क के साथ मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बालसी में धान संग्रहण केन्द्र अर्जुण्डा के क्लर्क के साथ मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पीड़ित सोमनाथ जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 03 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 07:30 बजे वह ईट भट्टा केन्दुढार की ओर से मोटर सायकल से सूरज ऊर्फ सरोज बारीक एवं अरविंद प्रधान के साथ वापस पतेरापाली जा रहा था.

ग्राम बालसी में रोहित रात्रे के घर के पास आग जल रहा था तो तापने के लिए रूके और आग ताप रहे थे. वहीं पर ग्राम बालसी का भरत रात्रे भी उपस्थित था. भरत रात्रे यहां आकर आग क्यों ताप रहे हो कहकर वाद-विवाद और गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर पास में पड़े लकड़ी के डण्डा से सोमनाथ को मार दिया, जिससे वह घायल हो गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भरत रात्रे ऊर्फ गोलू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें