सरायपाली : 15 वर्षीय नाबालिग और उसके दोस्तों के साथ मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : 15 वर्षीय नाबालिग और उसके दोस्तों के साथ मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ईवास स्कूल के सामने बने यात्री प्रतिक्षालय के पास 15 वर्षीय नाबालिग और उसके दोस्तों के साथ मारपीट के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

लक्ष्मी दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी को सुबह लगभग 10:30 बजे उसके 15 वर्षीय बेटे और उसके दोस्त ईवास स्कूल के सामने बने यात्री प्रतिक्षालय के पास बातचीत करते खड़े थे. 

इसी दौरान डोंगरीपारा झिलमिला निवासी शिवा ने बिना कारण के अश्लील गाली गलौज कर तुम लोग यहां क्या कर रहे हो कहकर जान से मार दूंगा कहकर डंडे से मारपीट किया. जिससे उन्हें चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी शिवा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें