news-details

CG : गर्लफ्रेंड का गला रेतकर ब्वॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, युवती की हालत गंभीर

कोरबा। गर्लफ्रेंड के गले को बुरी तरह जख्मी करने के बाद युवक ने अपनी जान ले ली। पीड़िता ने व्हाट्सएप चैटिंग से अपने पॉरिचितो को इस बारे में जानकारी दी । उरगा पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिजनों को खबर की गई है।

 कोरबा जिले के सैंडल गाव में हसदेव नहर के पास यह घटना हुईं। बिलासपुर निवासी शिवम नायडू यहां मृत पाया गया। जबकि नजदीक में ही उसकी गर्लफ्रेंड लहूलुहान स्थिति में मिली। उसका यह हाल मृतक द्वारा किया गया। आपसी विवाद के बाद उसने इस घटना का अंजाम दिया और फिर खुद को ही खत्म कर लिया। मामले की जानकारी होने पर ऊर्जा पुलिस हरकत में आई और मौके का निरीक्षण किया। 

एडिशनल एसपी लखन पटेल ने बताया कि पीड़िता द्वारा व्हाट्सएप चैट पर अपने परिचितों को इस बारे में अवगत कराया गया था। कंट्रोल रूम से यह सूचना पुलिस तक पहुंची। 

एडिशनल एसपी ने बताया कि मौके का निरीक्षण करने के बाद पीड़िता को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी शिवम नायडू के रूप में हुई है। 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवा की युति जी दुपहिया से यहां तक पहुंचे थे उसे जब किया जाएगा सभी तथ्यों के आधार पर इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। 

अब तक की सूचनाओं में यही स्पष्ट हुआ है कि किसी बात को लेकर युवा की युति के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक आवेश में आ गया और उसने अपने पास रखें किसी हथियार से युवती के गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में पीड़िता का उपचार कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जिस तरह से यह घटना हुई है उसने एक बार फिर युवतियों को संदेश दिया है कि वे संभल कर रहे और किसी से भी मित्रता करने को लेकर 100 बार जरूर सोचें। देश के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ महीनो में महिला वर्ग के साथ जो घटनाएं हुई है उनसे पता चलता है कि मानसिक विकृति का स्तर किस कदर हो सकता है और इसके कारण निर्दोष जिंदगियां समाप्त हो सकती हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें