CG : भोरमदेव अभयारण्य में जल्द ही शुरू होगी जंगल सफारी - CG Sandesh

CG : भोरमदेव अभयारण्य में जल्द ही शुरू होगी जंगल सफारी

कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभयारण्य में जल्द ही जंगल सफारी प्रारंभ की जाएगी। इस सफारी में पर्यटक गौर, चीतल, सांभर, भालू और जंगली सुअर जैसे वन्यप्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।
इस पहल से राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डे के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस योजना के अंतर्गत लगभग 34 किलोमीटर लंबा सफारी रूट विकसित किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें