बसना : तीन गाँवों में अवैध शराब मामले में की गई कार्रवाई
बसना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गाँव में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.
मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम खरोरा पहुंची, जहाँ से 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को पुलिस को मुखबीर से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस ग्राम खरोरा पहुंची, जहाँ आरोपी विद्याधर साहू पिता तिलकराम साहू उम्र 38 साल निवासी खरोरा मेन रोड किनारे अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा.आरोपी के कब्जे से दो पीला रंग की 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 05-05 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 2000 रूपये बरामद कर जप्त किया गया.
कूड़ेकेल से अवैध शराब बरामद
4 फरवरी को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम कुडेकेल से आरोपी भारत अस्तुरा पिता सुंदरलाल अस्तुरा उम्र 31 साल निवासी कुडेकेल के कब्जे से एक सफेद रंग की थैला के अंदर एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 05 लीटर एवं एक सफेद रंग की 1 लीटर वाली पानी बाटल में भरी हुई 01 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 06 लीटर कीमती 1200 रूपये जप्त किया.
इसी तरह अरेकेल डीपा तालाब के पास से पुलिस ने 4 फरवरी को अवैध शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, मुखबीर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कन्हैया चौहान पिता बैगा चौहान उम्र 59 साल निवासी अरेकेल को एक सफेद रंग की थैला के अंदर एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 05 लीटर एवं एक सफेद रंग की 1 लीटर वाली पानी बॉटल में भरी हुई 01 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 06 लीटर कीमती 1200 रूपये जप्त किया.
तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.