CG : ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली ... - CG Sandesh

CG : ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली - मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 फरवरी को स्वदेश दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले के मयाली नेचर कैंप में मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे इस परियोजना के तहत विश्व प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत और बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मयाली अब पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है और आने वाले समय में यह एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना के अंतर्गत मयाली डैम के पास पर्यटक रिसोर्ट और कौशल विकास केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। साय ने कहा कि मयाली को समग्र इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें