सरायपाली : नशीली इंजेक्शन के साथ 3 युवक गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की तस्करी करते स्कूटी सवार युवकों को गिरफ्तार किया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 4 फरवरी को मुखबिर की सुचना पर जोगनीपाली मोड़ SK राईस मिल के पास पुलिस पहुंची.
कुछ समय पश्चात मुखबीर के बताये नंबर का एक्टिवा क्रमांक CG 06 HD 7122 आते दिखा, जिसे पुलिस ने रोका. वाहन में किशन चौधरी पिता हेतराम चौधरी उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटेला बस्ती, अविनाश बाघ पिता स्व. सुशील बाघ उम्र 25 साल निवासी टिकरा पारा कुटेला और टिकेश्वर दास पिता चक्रपाणी दास उम्र 26 साल निवासी ग्राम लखमरा थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ (उड़ीसा) सवार थे. आरोपी सीट के नीचे डिक्की के अंदर नशीली इंजेक्शन रखे हुए थे.
पूछताछ में सामने आया कि वे नशीली इंजेक्शन टिकेश्वर दास से खरीदकर सरायपाली में लोगों को चिल्हर में बेचने ला रहे थे. पुलिस ने उनके संयुक्त कब्जे से एक्टिवा क्रमांक CG 06 HD 7122 के सीट के नीचे डिक्की से 02 नग सफेद झिल्ली में भरा PENTAZOCINE LACTATE INJECTION प्रत्येक झिल्ली में 45-45 नग AMPOULES कुल 90 नग कीमती प्रत्येक AMPOULES कीमती 29.30 रूपये अंकित तथा 4 नग खाली सिरींज, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 06 HD 7122 कीमती 30,000 रूपये, मोबाईल सहित अन्य सामान जप्त किया है. मामले में धारा 21 NDPS ACT के तहत अपराध कायम किया गया है.