पिथौरा : करारोपण अधिकारी के घर से गहने, बर्तन और पैसों की चोरी
पिथौरा के वार्ड नम्बर 3 स्थित करारोपण अधिकारी के घर से गहने, नगदी रकम सहित अन्य सामानों की चोरी की खबर सामने आई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड क्र. 3 पिथौरा निवासी सुखचरण चतुर्वेदी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वे जनपद पंचायत फिंगेश्वर में करारोपण अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं. 01 फरवरी 2026 को वे अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से अपने घर में ताला लगाकर रायपुर गये थे.
4 फरवरी को सुबह पडोसी ललिता चौधरी ने फोन करके बताया कि आपके घर की चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरों के दरवाजे की कुण्डी भी टूटी है और सभी कमरे के दरवाजे खुले हैं. सुखचरण अपने परिवार के साथ वापस घर आये तो पता चला कि चार नग चांदी की पायल 18 तोला कीमती 10000 रूपये, कांसा का थाली चार नग कीमती 1500 रूपये, पीतल का गुण्डी एक नग कीमती 1500 रूपये, पीतल का बर्तन पानी पीने का एक नग कीमती 1500 रूपये, कांसे का लोटा एक नग कीमती 1300 रूपये और नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 20800 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.