मुख्यमंत्री साय 10 फरवरी को करेंगे अरपा महोत्सव का शुभारंभ
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दस फरवरी से अरपा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तैयारियों के संबंध में जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अधिकारियों की बैठक ली।
कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत तीन सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण तथा हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का चेक वितरित किया जाएगा। इसके अलावा टीबी मुक्त इंक्यावन पंचायतों, बाल विवाह मुक्त इकहत्तर पंचायतों और गौरेला-पेण्ड्रा के दो नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें