महासमुंद : फ्रीजिंग चार्ज के नाम पर MRP से अधिक दाम पर बेच र... - CG Sandesh

महासमुंद : फ्रीजिंग चार्ज के नाम पर MRP से अधिक दाम पर बेच रहे सामान

फ्रीजिंग चार्ज या कूलिंग चार्ज के नाम पर अधिक राशि लेना अवैध

ग्राहकों से अवैध वसूली करने वालों पर विभाग को करनी चाहिए कार्रवाई

महासमुंद जिले के ढांक टोल प्लाज़ा के पास स्थित 'Highway Nest (Mini)' में ग्राहकों से MRP से अधिक कीमत वसूली का मामला सामने आया है। सरायपाली से रायपुर जा रहे एक यात्रीयों ने हमें बताया कि 7 फरवरी को वे सरायपाली से रायपुर बस में जा रहे थे। बस शाम करीब 4:22 बजे 'Highway Nest (Mini)' के पास रुकी। 

इस दौरान उन्होंने वहाँ से 'अमूल मस्ती मसाला छाछ' (200 एमएल) खरीदी, जिस पर MRP 15 रुपए अंकित था, लेकिन दुकानदार ने उनसे 20 रुपए ले लिए। जिसका विरोध करने पर दुकानदार 5 रुपए फ्रीजिंग चार्ज जुड़ता है कहा। इस तरह दुकानदार कई सामानों पर फ्रीजिंग चार्ज के नाम पर अधिक राशि वसूल रहे हैं।

फ्रीजिंग चार्ज, कूलिंग चार्ज या सर्विस चार्ज के नाम पर एमआरपी से अधिक राशि लेना पूरी तरह अवैध है. खाद्य विभाग को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दुकानदार ग्राहकों की मेहनत की कमाई न लुट सके।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें