बसना : शराब भट्ठी के पास मारपीट, FIR दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगाँव के शराब भट्ठी के पास मारपीट का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पीड़ित दया कोसरिया ने पुलिस को बताया कि वह 06 फरवरी 2026 को उनके गांव के खेमराज हीरवानी के सागाई कार्यक्रम में सम्मिलित होने ग्राम तोषगांव गया था. दोपहर करीबन 1 बजे अर्जुन सिंह मिरी को कुछ लोगे शराब भट्ठी के पास मारने के लिए दौड़ा रहे थे. जिसकी सुचना फोन पर मिलने पर दया कोसरिया और रतन खुंटे वहां गये और बीच बचाव किये और वापस सगाई समारोह में आ गये.
दया कोसरिया खाना खाने के बाद दोपहर करीबन 3 बजे रतन के साथ शराब भट्ठी तोषगांव के पास गया था. इस बीच शराब भट्ठी के पास पहले से उपस्थित रितेश ने उडिया भाषा में गालियाँ दी, जिसे मना करने पर अचानक अपने हाथ में पहने बाजारू चुड़ा को निकालकर मारने लगा, जिससे दया कोसरिया के बांए कान के पास चोंट आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रितेष के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.