news-details

महासमुंद : छट्ठी कार्यक्रम की बात पर विवाद, पति-पत्नी से मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के पीटियाझर में छट्ठी कार्यक्रम की बात पर विवाद होने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

डाकेश्वरी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उसके सास-ससुर व देवर ग्राम खम्हरिया में रहते हैं. 07 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 02 से 02:30 बजे के मध्य उसके ससुर खेमनाथ सिन्हा और देवर युवराज सिन्हा, डाकेश्वरी के घर आये और बातचीत के दौरान बताये कि युवराज सिन्हा के बच्चे का छट्टी कार्यक्रम 08 फरवरी 2026 को रखा गया है. 

डाकेश्वरी ने कहा कि साथ में मेरे बच्चे डेविड सिन्हा का भी छट्टी कार्यक्रम रखवा देते, एक साथ दोनो बच्चों का हो जाता. जिस बात को सुनकर डाकेश्वरी के देवर आवेश में आकर हम लोग क्यों करेंगे तुम्हारे बच्चे का छट्ठी कहकर अश्लील गाली बकने लगे और बाल को पकडकर मारपीट करने लगा. उसी दौरान डाकेश्वरी के ससुर खेमनाथ सिन्हा ने बहुत बात करती है कहकर धक्का देकर अपने पहने जूंता निकालकर मारने लगा. विवाद को बढता देख डाकेश्वरी का पति राजेश सिन्हा बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी दोनों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. युवराज ‍सिन्हा घर में पड़े रॉड उठाकर मारपीट किया, जिससे उसका दो दांत टूट गया व मुंह में चोंट लगी है. डाकेश्वरी को भी चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी खेमनाथ सिन्हा और युवराज सिन्हा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 117(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें