बसना : पान ठेला में अवैध शराब, पुलिस ने की कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : पान ठेला में अवैध शराब, पुलिस ने की कार्रवाई

बसना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में पान ठेला में अवैध शराब बेचने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी को मुखबिर की सुचना पर पुलिस सिंघनपुर पहुंची, जहां आरोपी गाडा राय बढई पिता परसु बढई उम्र 66 साल निवासी ग्राम मोहका अपने पान ठेला में महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक 05 लीटर क्षमता वाली जरकीन में भरी 04 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये बरामद कर जप्त किया गया. मामले में धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें