news-details

सरायपाली : फ़ास्ट फ़ूड बेचने वाले से साथी ने की मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के हर्राटार मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास फास्ट फ़ूड बेचने वाले के साथ उसी के साथ काम करने वाले ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

अजय दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह फास्ट फ़ूड बेचने का काम करता है. 09 फरवरी 2026 को वह अपने काम से ग्राम हर्राटार की ओर जा रहा था. 

दोपहर लगभग 03:30 बजे हर्राटार जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पास उनके मोहल्ले का टीकम दास मानिकपुरी मिला जो अजय के फास्ट फ़ूड ठेला में काम करता है आया और तुम बहुत पैसा कमाते हो और मुझे कम पैसा देते हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. मना करने पर उसने धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी टीकम दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें