CG : SIR के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया... - CG Sandesh

CG : SIR के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी रहेगी। अब तक राज्यभर में जारी किए गए लगभग अंठानवे प्रतिशत नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। दावों और आपत्तियों पर सुनवाई तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पाए गए आवेदनों का निराकरण कर इक्कीस फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।    

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, संबंधित बीएलओ अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें