news-details

CG : सामूहिक दवा सेवन अभियान शुरू, इन लोगों को नहीं खानी है हाथी पाँव की दवा

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरूआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पच्चीस फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी पात्र लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। 

दवा सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में डॉट्स पद्धति के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि इसका सही प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान के तहत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। वहीं, प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को दवा दी जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें