CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश में 6,412 ज... - CG Sandesh

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छह हजार चार सौ से अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तेरह सौ से अधिक जोड़ों का विभिन्न धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। 

इन जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सर्व-धर्म, समभाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी औपचारिक शुभारंभ किया। यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों में संचालित किया जाएगा। कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में दो सौ बहत्तर जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बाराती बनकर शामिल हुए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें