छत्तीसगढ़ : बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर न्यूनतम तापमान में ह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच 11 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई है। 

मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में पंजाब और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें