सरायपाली : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने ग्राम बालसी में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ग्रहण बारीक पिता माधव बारीक उम्र 41 वर्ष निवासी मेढ़ापाली को घेराबंदी कर पकड़ा. 

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बे में भरी 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 05 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये जप्त किया. मामले में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें