पटेवा : नाबालिग युवतियों को भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : नाबालिग युवतियों को भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँव से नाबालिग युवतियों के लापता होने की खबर सामने आई है. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पटेवा क्षेत्र के एक गाँव की 8 वीं की छात्रा हॉस्टल में रहकर पढाई करती थी. उसका तबियत ख़राब होने पर करीबन 20-25 दिन पहले अपने घर आई थी. वह 8 फरवरी की रात करीबन 11:30 बजे से लापता हो गई. परिजनों ने उसे आसपास व रिश्तेदार में पता तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

वहीं दुसरे मामले में 26 जनवरी 2026 की रात करीबन 11 बजे एक गाँव से नाबालिग युवती घर से बिना बताये कहीं चली गई. जिसका आसपास व रिश्तेदारों में पता तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें